10 जून के उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें और करंट अफेयर्स

 10 जून के उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें और करंट अफेयर्स 





उत्तराखंड PCS परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 प्रारंभिक परीक्षा 29 जून और RO/ARO 27 जुलाई को निर्धारित की है। अन्य परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर के बीच होंगी।



पुरोला में ₹210 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में ₹210 करोड़ की 55 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें ₹43 करोड़ का उपजिला चिकित्सालय भवन भी शामिल है।



उत्तराखंड में उपखनिज परिहार नियमावली-2025 में बदलाव

उत्तराखंड में खड़िया (सोप स्टोन) की रॉयल्टी दरें बढ़ाई गई हैं, जबकि डोलोमाइट की घटाई गई हैं। नदी तल से लगी निजी भूमि में खनन और डेडरेंट में भी वृद्धि हुई है।



उत्तराखंड में 'लखपति दीदी' प्रतियोगिता

उत्तराखंड के सभी 95 विकासखंडों में लखपति दीदी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग में प्रोत्साहित करना है। सरकार का लक्ष्य 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाना है।



उत्तराखंड में कीवी उत्पादन को बढ़ावा

उत्तराखंड ने 2030 तक 3500 हेक्टेयर में कीवी उत्पादन का लक्ष्य रखा है। सरकार किसानों को 50% सब्सिडी देगी ताकि वे कीवी उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकें।



उत्तराखंड पंचायत चुनाव स्थगित

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टल गए हैं। अब जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई 2025 तक प्रशासक नियुक्त रहेंगे।



देहरादून में एग्री मित्रा महोत्सव

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14-15 जून को देहरादून में एग्री मित्रा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगा।


उत्तराखंड में विश्व योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में योगासन

उत्तराखंड में 21 जून को विश्व योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को योगासन सिखाया जाएगा, ताकि योग बचपन से ही उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन सके।



स्कूलों में स्थानीय बोली-भाषा प्रतियोगिताओं की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि स्कूलों में अब साप्ताहिक स्थानीय बोली-भाषा प्रतियोगिताओं होंगी। उत्तराखंड साहित्य भूषण पुरस्कार की राशि बढ़ेगी, दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान मिलेगा, और दो साहित्य ग्राम भी बनेंगे।


No comments:

Post a Comment