14 September Uttrakhand current affairs

 14 September Uttrakhand current affairs

आज की उत्तराखंड की मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:

 मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पैदल यात्रा रोक दी गई है।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए लंबित जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 15 अक्टूबर से राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाने की बात कही है।

  मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है और वे जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

  गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनावों में NSUI ने जीत दर्ज की है, जिसमें आयुष थपलियाल ने अध्यक्ष पद पर सफलता हासिल की।


No comments

Powered by Blogger.